Regional

नशे की ओर बढती युवा पीढ़ी को रोकने की जिम्मेदारी निभाएं बडे बुजुर्ग, भरें अच्छे संस्कार

दोघट, 06 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। आर्य समाज मंदिर दाहा का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव यज्ञ, भजन एवं प्रवचन के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा, युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ रही है, यह बहुत ही चिंता का विषय है, क्योंकि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसलिए युवा पीढ़ी नशे का त्याग करें। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि, आधुनिक चकाचौंध में हमारे पूर्वजों द्वारा समाज का जो ताना-बाना बनया गया था, वह छिन्न-भिन्न होता दिखाई दे रहा है। युवा पीढ़ी विचलित हो रही है और नशे को अपना रही है, जिससे अन्य दुर्व्यशन भी आ रहे हैं। युवा पीढ़ी का काम करने को मन नहीं करता है। इसलिए बडे बुजुर्ग अपना दायित्व निभाएं और बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दें।    हमारे अंदर जो खामियां हैं हम उनका सुधार करें। यह क्षेत्र बहुत अच्छा है। बड़ों के धमकाने में ही हमारी भलाई छिपी होती है। कसा, जिनके माता-पिता जीवित हैं वह मन लगाकर अपने माता-पिता की सेवा करें, यही मानवता है। बेटे एवं बेटियों को संस्कारित बनाने लिए 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक बड़ोत में लग रहे आवासीय चरित्र निर्माण शिविर के लिए बच्चे भेजने के लिए लोगों से आह्वान किया। भजन उपदेशिका सविता आर्या ने कहा, बहन बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्राचीन ग्रामीण संस्कृति को जरूर अपनाना चाहिए। आज हमारी बेटियां घर का कार्य करना पसंद नहीं करती है।  समाज को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। हम इसका निर्वहन करें।इस अवसर पर स्वामी सत्यावेश पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल तोमर, धर्मपाल त्यागी, यशवीर राणा, राजपाल, मास्टर कृष्णपाल मुलशम, प्रमोद धनोरा, देवेंद्र टिकरी, विजय सिंह राठी, मुकेश विद्यालंकर,सुभाष सत्यवीर, राजेंद्र निरपुडा आदि उपस्थित रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 6, 2024

एक पेड़ मां के नाम को सार्थक किया नौ देवियों की प्रतीक नौ छात्राओं ने, लिया संरक्षण का भी संकल्प

बागपत, 06 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान मिशन समृद्धि एवं वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी के संयुक्त तत्वाधान में वृहद् वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जल संरक्षण के लिए प्रसिद्ध कृष्णपाल सिंह सचिव ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्थान के साथ महाविद्यालय के उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व विद्यालय की प्राचार्या डॉ कमला अग्रवाल ने समस्त स्टाफ एवं छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नौ देवियों की प्रतीक बनी नौ छात्राओं ने वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया ।    इस अवसर पर समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि, हमें मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम को सार्थक करने का भरपूर प्रयास करना चाहिए।वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों का संरक्षण भी अति आवश्यक है। इस दौरान कु हर्षिका, कु अर्शी, कु उर्वशी, कु रिया, कु खुशी, कु साक्षी, कु भारती, कु सोनिया ,कु हिना ने वृक्षारोपण किया। डॉ निर्मला, डॉ राखी अग्रवाल, शिल्पा वर्मा, ममता आर्य, ममता देवी, प्रवीण कुमार, संजय सैनी, राहुल शर्मा नितिन वशिष्ठ, अश्विनी मानव, रामकिशोर, प्रेमवती, अनिल कुमार का विशेष सहयोग रहा।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 6, 2024

वेद प्रचार समारोह में प्रपंच, पाखंड, ढोंग और अंधविश्वास से दूर रहकर श्रेष्ठ समाज के निर्माण का आह्वान

बालैनी, 06 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। मवीकला गांव में आर्य समाज वेद प्रचार समारोह का आयोजन हुआ। वानप्रस्थी राष्ट्रभक्त मुनि उर्फ बाबूराम आर्य के पुत्र अद्विक आर्य के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम महर्षि दयानंद बाल विद्यालय के प्रांगण हुआ। कार्यक्रम में वेद विद्वान संजय याज्ञिक द्वारा वैदिक प्रवचन किया गया, जिसमें आज के परिपेक्ष्य में आर्य समाज वेद विद्या और दयानंद की शिक्षा को समाज के लिए अति आवश्यक बताते हुए प्रपंच पाखंड ढोंग और अंधविश्वास से दूर रहकर श्रेष्ठ समाज के निर्माण हेतु जुट जाने का आह्वान किया ।   इस मौके पर विजयपाल राठी टीकरी ने अपने संबोधन में राष्ट्र के उत्थान के लिए वेद की शिक्षा को जरूरी बताते हुए ऐसे आयोजनों द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया ।ओमवीर आर्य रंछाड ने टूटते और बिखरते पारिवारिक रिश्तों पर चिंता जाहिर करते हुए आपस में प्रेम स्नेह और भाईचारे के साथ रहने की बात कही । सत्र दर सत्र चले इस आयोजन में बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और वेद प्रचार सुनते हुए धर्म लाभ उठाया । आर्य उपदेशक नरेश निर्मल द्वारा वेदों की महिमा का गुणगान किया गया और सामाजिक सुधार के भजन सुना कर श्रोताओं को आनंदित किया। आर्य उपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क के भजनों पर श्रोता जमकर झूमे।    सहदेव बेधड़क द्वारा समाज में पनप रही कुरीतियां पर कटाक्ष करते हुए एक से एक समाज सुधार के उपदेश भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र वैदिक द्वारा किया गया। क्षेत्र की विद्वान प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और समाज में अग्रणी रहने वाले समाज के लिए समर्पित लोगों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें ओउम् की ध्वजा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राजेश सेठी प्रधान आर्य समाज मेरठ ,राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान आर्य समाज बागपत बृजपाल सिंह वर्तमान प्रधान बृजपाल सिंह प्रधान आर्य समाज बागपत रवि शास्त्री आर्यवीर दल प्रिंसिपल रामपाल सिंह आर्य प्रो सुरेंद्र पाल आर्य अशोक कुमार आर्य मंत्री आर्य समाज मवीकलां (उज्जवल) पुरोहित अजय कुमार आर्य आदि उपस्थित रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 6, 2024

डीएफओ द्वारा गठित टीम ने की अवैध कटान की जांच

बिनौली, 06 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। बरनावा वन ब्लाक के शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल से वन माफिया द्वारा पचास से अधिक हरे पेड़ काटे जाने की ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत का शासन प्रशासन व वन विभाग के आला अधिकारियों द्वारा लिया गया संज्ञान। शिकायत पर डीएफओ द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को जंगल में जाकर अवैध कटान की जांच की। बडौत तहसील के अंतर्गत बरनावा वन ब्लाक के शाहपुर बाणगंगा, संतनगर, खपराना, बरनावा सहित कई गांवों के जंगल में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि में वन क्षेत्र है, जिसमे विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगे हैं।    माफिया इन गांवों के वन से स्थानीय वन कर्मियों व पुलिस से मिलीभगत करके हरे पेडों का धडल्ले से कटान करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला शाहपुर बाणगंगा के वन क्षेत्र में सामने आया है। जहां पिछले चार माह पूर्व माफिया ने जूली फ्लोरा व बबूल के करीब 80 हरे पेड़ काट लिए थे। उस समय कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की, तो वन रेंजर बडौत ने तीन पेड़ों के कटने का केस दर्ज करने की कार्रवाई कर दी थी। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर उन्हे एक  लिखित शिकायती पत्र के साथ काटे गए पेड़ो के चित्र भी संलग्न कर दिए थे। इसके अलावा सीएम पोर्टल व वन विभाग के आला अधिकारियों को शिकायत भी कर दी थी, जिससे वन विभाग में हडकंप मच गया था।    अवैध कटान की शिकायत के मामले में डीएफओ ने प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर वन रक्षक मोहित को सस्पेंड कर दिया तथा एक जांच टीम गठित कर दी। एसडीओ मेरठ अंशु चावला के नेतृत्व में जांच टीम शाहपुर बाणगंगा वन क्षेत्र में पहुंची। जहां ग्रामीणों ने काटे गए सभी पेडों के ठूंठ अधिकारियों को दिखाए तथा बडौत रेंजर पर भी सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नही करने के आरोप लगाए। इस दौरान आरओ मेरठ, वन दरोगा मनोज कुमार, वन रक्षक संजय कुमार, महेंद्र, मोहित, धर्मपाल, सतेंद्र, राजेंद्र, लीलु, रघुनंदन आदि मौजूद रहे। वन क्षेत्र में पेड़ों के कटान की शिकायत मिली थी। जांच में वन रक्षक मोहित चौधरी की लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते उसे निलंबित किया गया है। अभी प्रकरण की विभागीय जांच कराई जा रही है।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 6, 2024

केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रतियोगिताएं आयोजित कर हिंदी को दिया बढ़ावा, विजेता किए सम्मानित

बागपत, 06 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में हिंदी पखवाड़े केअंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर हिंदी भाषा को प्रोत्साहन दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के एजीएम अश्विनी कुमार द्वारा किया गया। हिंदी पखवाड़े के तहत कार्यालय के कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी, पुस्तक लेखन, विज्ञापन लेखन, अनुवाद व चुनें और बोलें प्रतियोगिता की गईं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कर्मचारियों ने न केवल अपनी हिंदी भाषा पर पकड़ को मजबूत किया, बल्कि रचनात्मकता और सोचने की क्षमता का भी प्रदर्शन किया।शनिवार को आयोजित हिंदी दिवस समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।    पुस्तक लेखन प्रतियोगिता में रजत कुमार, विज्ञापन लेखन तथा चुनें और बोलें प्रतियोगिता में प्रियंका राय, अनुवाद प्रतियोगिता में धृति बुट्टा और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से गौरव मलिक और निशांत ग्रोवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  बैंक के एजीएम अश्विनी कुमार ने इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, राजभाषा हिंदी के उपयोग से न केवल हमारी संस्कृति को बल मिलता है, बल्कि सरकारी कार्यों में भी सुगमता आती है। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए बैंक की पहल की सराहना की। मंडल प्रबंधक देवल एस पारिख ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन अभय नाथ मिश्र, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा ने किया।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 6, 2024

जिलाधिकारी व एसपी ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

बागपत, 06 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 49 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण किया गया। दूसरी ओर बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने जन सामान्य की शिकायतें सुनी, जिसमें 38 शिकायतें प्राप्त हुई तथा मौके पर 4 का ही निस्तारण किया जा सका, साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जनपद की खेकड़ा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने जन सामान्य की शिकायतें सुनीं, इस दौरान 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।   तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जो शासन की नीति है कोई भी प्रार्थना पत्र का 7 दिन के अंदर निस्तारण कर दिया जाए । अगर कोई प्रकरण संवेदनशील है, तो उसकी समय अवधि 7 दिन और बढ़ाई जा सकती है।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सरल और मौके पर लाभ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से कैंप लगाया गया,जिसमें पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र,राशन कार्ड आदि संबंधित विभाग को स्टाल लगाए गए और संबंधित लाभार्थी का प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया गया। तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 10 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। कहा कि, तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं, सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें ।   और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि, तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आए प्रसंगों के निस्तारण की क्रॉस चेकिंग कराए जाने के लिए टीम गठित की तथा निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों का सुपरविजन अच्छा होना चाहिए।इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी, तहसीलदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीरथ लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। धिकारी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 6, 2024

रघुवर रामलीला में सीता जन्म व ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन

बागपत, 05 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। रघुवर रामलीला समिति ठाकुरद्वारा बागपत में सीता जन्म व ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। संजय रुहेला ने बताया कि रामलीला में जनकपुरी में अकाल सुखा होने पर जनकपुरी वासी राजा जनक के दरबार में पहुंचे और अपनी आप बीती बताई। राज गुरुओं के कहने पर राजा जनक परजा के साथ खेतो में हल चलाते है। हल बार-बार एक जगह आ कर रुक जाता है। वहां खुदाई कराई जाती है तो घड़े में एक कन्या का जन्म होता है, जिसका नाम सीता रखते है। ताड़का वध में सुबाहु मारीच नाम के राक्षस विश्वामित्र को यज्ञ में विध्न डालकर उनको प्रताड़ित करते है। गुरु विश्वामित्र दशरथ से राम लक्ष्मण को मागते है तो वह उनको मना कर देते है, जिससे गुरु विश्वामित्र क्रोधित होकर  रूठ कर चल देते है तो ऋषियों के कहने पर दशरथ राम लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। गुरु विश्वामित्र बाल अवस्था में उनको शस्त्र विद्या में निपुण कर ताड़का वध करते है। ताड़का वध होने पर राम लक्ष्मण सुबाहु का वध करते है। लीला मंचन में अध्यक्ष संजय रुहेला, जोंटी कश्यप, मोंटी चौहान, नंदलाल डोगरा, सतीश राधे, राजपाल चौधरी, बॉबी चौहान, यश गुप्ता, अमित अग्रवाल, राजेश गुलयानी, प्रेम चंद, नरेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बागपत-रिपोर्टर, (विवेक जैन)।

admin

Oct 5, 2024

शिव भूमिया मंदिर पर लगी मॉ की चौकी में हुई मॉं ब्रहमचारिणी की पूजा-अर्चना

बागपत, 05 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। बागपत नगर के शिव भूमिया मंदिर पर लगी माता की चौकी में दूसरे दिन मॉं ब्रहमचारिणी की पूजा-अर्चना की गयी। पंड़ित मनीष भारद्वाज और पंड़ित शोभित भारद्वाज ने पूजा को सम्पन्न कराया। पंड़ित मनीष भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मॉं ब्रहमचारिणी की पूजा की जाती है। मॉं के दाहिने हाथ में जप की माला और बाएॅं हाथ में कमण्डल रहता है। ब्रहम का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली। नित्य और नियम से मॉं ब्रहमचारिणी की पूजा करने से कुंडलिनी जागृत होती है और साधक अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकता है। कहा कि मॉं दुर्गा का ब्रहमचारिणी रूप भक्तों को शुभ फल प्रदान करता है।   मॉं ब्रहमचारिणी की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नगेश कुमार व राजू चौहान ने बताया कि मॉं ब्रहमचारिणी के मंत्र - या देवी सर्वभूतेषु मॉं ब्रहमचारिणी संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम मंत्र का नियमित जाप करने से साधक पर मॉं की विशेष कृपा होती है। इस अवसर पर महामंत्री बिटटू हलवाई, कोषाध्यक्ष बोबी, राजू चौहान, कुलदीप भारद्वाज, ब्रजमोहन भारद्वाज, अमित, सुमित, सुन्दरी, वेदप्रकाश, शौराज मणि, बबली, सरिता देवी, देवेश, राकेश, शिवम, शिखर सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।   बागपत-रिपोर्टर, (विवेक जैन)।

admin

Oct 5, 2024

लवकुश रामलीला बड़ौत ने निकाली राम बारात

बागपत, 05 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी लवकुश रामलीला कमेटी बड़ौत द्वारा बड़ौत नगर में भगवान श्री राम की भव्य बारात को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। राम बारात में क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज बिश्नोई और रामलीला के पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी की आरती उतारकर राम बारात का शुभारम्भ किया। राम बारात शिव पंचमुखी मंदिर, पट्टी मेहर, दिल्ली बस स्टैंण्ड़ से शुरू होकर रामलीला स्थल सी फील्ड़ पर सम्पन्न हुई। जगह-जगह नगरवासियों ने भगवान श्री राम की आरती उतारी।   लवकुश रामलीला बड़ौत के पदाधिकारियों द्वारा राम बारात का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने श्री राम की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। राम बारात में एक से बढ़कर एक झॉंकिया और मशहूर बैंड़ ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम बारात में आये बाराती ढोल-नगाड़ो पर जमकर झूमें लवकुश रामलीला कमेटी बड़ौत की ओर से अध्यक्ष डाक्टर मनोज बिश्नोई ने रामबारात में आने वाले बारातियों का आभार व्यक्त किया किया। इस अवसर पर आलोक शर्मा, केडी शर्मा, आचार्य पुष्पेन्द्र उर्फ फोनू शर्मा, आचार्य सोनू आलम्बायन, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, दीपांशु वर्मा, सचिन गुप्ता, दीपक वर्मा, पंडित पवन शास्त्री, पंडित दीपांशु शर्मा, घनश्याम शर्मा, आकाश बंसल सहित हजारों लोग उपस्थित थे।   बागपत-रिपोर्टर, (विवेक जैन)।

admin

Oct 5, 2024

बागपत शिव भूमिया मंदिर पर लगी माता की भव्य चौकी

बागपत, 05 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। बागपत नगर के शिव भूमिया मंदिर के निकट नवरात्रों के शुभ अवसर पर माता की भव्य चौकी लगायी गयी। सर्वप्रथम माता की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शिव भूमिया मंदिर, सिसाना रोड़, बागपत नगर पर आकर सम्पन्न हुई। इसके उपरान्त पंड़ित मनीष भारद्वाज और पंड़ित शोभित भारद्वाज ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता को पंडाल में विराजित किया। इस अवसर पर सामक के चावल से बनी हुई खीर, मिष्ठान, फल व पंचमेवा के प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में मुख्य यजमान एड़वोकेट नगेश कुमार रहे।    शाम के समय माता के दरबार में भव्य कीर्तन का आयोजन हुआ और माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। कमेटी के अध्यक्ष एड़वोकेट नगेश कुमार ने बताया कि यह उनके द्वारा लगायी गयी माता की दूसरी चौकी है। बताया कि नवमी तक सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे माता के दरबार में आरती का आयोजन किया जायेगा। अष्टमी की रात को हवन, नवमी को कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। दशहरे को माता का विसर्जन किया जायेगा। इस अवसर पर महामंत्री बिटटू हलवाई, कोषाध्यक्ष बोबी, राजू चौहान, वेदप्रकाश, शौराज मणि, बबली, देवेश, राकेश सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।   बागपत-रिपोर्टर, (विवेक जैन)।

admin

Oct 5, 2024