Regional

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बांटी मिठाई

बड़ौत, 09 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। हरियाणा भाजपा की जीत पर भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर भाजपा के कैंप कार्यालय पर भाजपाइयों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि, यह लोकतंत्र की जीत है। कहा कि, पड़ौसी राज्य हरिायणा में जनता की जीत हुई है। हरियाणा की जनता ने भाजपा के कार्यों पर मुहर लगायी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कहा कि ,हरियाणा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति में अजेय थे, अजेय हैं और अजेय ही रहेंगे।   मलकपुर मिल के चैयरमेन धूम सिंह ने कहा, विपक्षियों ने खूब षडयंत्र रचा, लेकिन लोगों ने अपनी वोट से विपक्षियों को जवाब दे दिया।हरियाणा की यह ऐतिहासिक जीत है। इस दौरान जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष चिराग जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक रविन्द्र आर्य, मुदित जैन, अनिल महादेव, योगेश राणा, कवरपाल शर्मा, अजय पांचाल, सूरज कश्यप, राजेश, पं राजीव शर्मा, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 9, 2024

रटौल में नाला निर्माण के विरोध में पीडितों का प्रदर्शन, गरीबों के न तोड़े जायें मकान

चांदीनगर, 09 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। रटौल में पानी की निकासी एक बड़ी समस्या है। उसके समाधान के लिए किये जा रहे नाला निर्माण में सैकड़ों लोगों के मकान नाले की सीमा में आने से उन्हें तोड़ने के लिए निशान लगाये गये है, जिसके विरोध में पीड़ित परिवारों ने प्रर्दशन करते हुए गरीबों के घर न तोड़ने की मांग की है। रटौल में पानी की निकासी के लिए रटौल- लोनी मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर से गंदे नाले तक एक अन्य नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी पैमाईश नगर पंचायत रटौल द्वारा की गयी है। पैमाईश में सैकड़ों लोगों के मकान पीडब्ल्यूडी की जमीन में आ रहे हैं, जिसकी पैमाईश करने के बाद नगर पंचायत रटौल ने सभी मकान मालिकों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा है। अब इसी मुद्दे को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है।    मगंलवार को सभासद मोसिन मलिक और समाज सेवी रजाहसन के नेतृत्व में लोगों ने एक प्रदर्शन किया, जिसमें समाजसेवी रजाहसन ने कहा कि, गरीब परिवार बेघर हो जायेंगे, इन्हें न तोड़ा जाये या इन लोगों को कुछ माह का समय दिया जाये। उधर सभासद मोसीन मलिक ने कहा कि, प्रशासन द्वारा जो पैमाईश की गयी है, उसे कम किया जाये। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने चैयरमैन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि, वह लोगों को बेघर करना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि, नाले का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है, वहीं पैमाईश की गलत की गयी है तथा नूरबाग के समीप गलत पैमाईश से नाला निर्माण किया गया है। प्रर्दशन करने वालो में मोसीन, रजाहसन, अनवर, जमालू, कल्लू, शहजाद, बब्बू, यासीन, अफसार, रजाक, आशू फाजिल आदि मौजूद रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 9, 2024

नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक व पिलाना के कालेज में पूजा पंवार बनी एक दिन को प्रधानाचार्या

बागपत, 09 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तहत पांचवें चरण में पिलाना गांव में स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका पूजा पंवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या का दायित्व सौंपा गया, वहीं कालेज की छात्रा कु प्रियंका को उप प्रधानाचार्या नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्या की भूमिका में पूजा पंवार ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों और छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण की महत्ता पर बल दिया। बताया कि, समाज में लैंगिक समानता के बिना प्रगति असंभव है, और इस दिशा में महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना अत्यावश्यक है। प्रधानाचार्या पूजा पंवार ने आत्मनिर्भरता व महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने के महत्व पर भी चर्चा की। इस दौरान प्रार्थना सभा में छात्राओं ने प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।    जिसमें लैंगिक समानता पर विशेष ध्यान दिया गया। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता को उजागर करते हुए इसके समाधान के प्रति जागरूकता फैलाई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस सप्ताह को 'शक्ति सप्ताह' के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान नारी नेतृत्व और सशक्तिकरण पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को विद्यालय की अध्यापिका राधापाल को प्रधानाचार्या बनाया जाएगा, जबकि रोशनगढ़ की निवासी खुशी, पुत्री प्रवीण को भी विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया जाएगा।आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। गणित के सहायक अध्यापक अमित कुमार और कंप्यूटर विज्ञान के सहायक अध्यापक रोहित ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 9, 2024

बडे व प्रसिद्ध ब्रांड से मिलते नाम वाली पानी की 2700 बोतलें एक गोदाम से जब्त

बागपत, 09 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। प्रसिद्ध कंपनी के मिलते जुलते नाम से पेयजल के धंधे सहित मिलावटी सामान रोकने के अभियान के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली बड़ी सफलता। की गई 2700 पानी की बोतलें जब्त। वहीं पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बागपत कस्बे में नकली पेयजल का बडा जखीरा पकड़ा, जो हरियाणा से सप्लाई हो रहा था। पानी को मौके पर सील कर दिया गया , सहायक खाद्य आयुक्त मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम को पता चला था कि, नगर की न्यू कालोनी में बड़े ब्रांड से मिलते जुलते नाम वाली पानी की बोतलों का बड़ा जखीरा है। की गई कार्रवाई के दौरान सिद्ध बली ट्रेडर्स के गोदाम पर की गई।    छापेमारी में 2700 पानी की बोतलें जब्त की गई तथा पानी का सैंपल भी लिया गया। खाद्य विभाग को गोदाम मालिक पानी सप्लाई करने वाली एजेंसी या कंपनी से प्राप्त कोई बिल भी भी नहीं दिखा सके। फिर भी पता चला है कि, यह पानी की बोतलें हरियाणा से सप्लाई करने आते थे, लेकिन पिछले तीन- चार दिन से सप्लाई भी नहीं हो रही है। दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद के लोगों से आह्वान किया है कि, किसी भी खाद्य सामग्री में कोई भी आपत्ति है, तो वह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को तत्काल सूचित करें, खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी तथा तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 9, 2024

पति - पत्नी को मारपीट कर किया घायल, तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी

बालैनी, 08 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में दबंगो ने अपने घर मे ले जाकर युवक के साथ की जमकर मारपीट। पता लगने पर अपने पति को बचाने गई महिला के साथ भी दबंगो ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे भी मारपीट कर किया घायल। पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज । क्षेत्र के मुकारी गांव निवासी सूरज से गांव का ही एक दबंग परिवार रंजिश रखता है। रविवार को सूरज घर का सामान लेने के लिये दुकान पर जा रहा था। तभी दबंग लोग उसे रास्ते मे मिल गए और उसे जबरदस्ती अपने घर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की।    सूचना मिलने पर उसकी पत्नी पिंकी अपने पति को बचाने के लिये पहुँची, तो दबंगो ने उसके साथ भी गाली गलौच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ ही विरोध करने पर महिला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह दोनों पति पत्नी वहां से भागे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता पिंकी त्यागी की तहरीर पर अभिषेक, योगेश और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी हुई है। थाना पुलिस का कहना है की पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जायेगी जांच के आधार पर कार्यवाही की जायेगी   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 8, 2024

प्रशासन की नाक तले अवैध खनन में जुटे हैं माफिया, फिर भी पुलिस व विभाग मौन

खेकड़ा, 07 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। अवैध रेत खनन के जरिए यमुना नदी का सीना चीर रहे खनन माफियाओं के लिए काठा रोड मुफीद बना हुआ है। वे अवैध खनन के रेत लदे वाहनों को इस मार्ग से निकाल रहे हैं, जिससे मार्ग भी गढ़ों में तब्दील हो चुका है, लेकिन विभाग या प्रशासन मौन साधे हुए है। तहसील क्षेत्र में खनन माफिया जगह जगह अवैध रेत खनन के जरिए यमुना नदी का सीना चीरने में लगे हुए हैं। काठा गांव के आसपास तो रोजाना खुले स्तर पर रेत खनन किया जा रहा है। खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रालियों से खेकड़ा क्षेत्र में उसकी सप्लाई कर रहे हैं। रात ही नहीं, दिन में भी वे काठा मार्ग से रेत लदे वाहनों को खेकड़ा क्षेत्र में ला रहे हैं और जरूरतमंदों को पांच से छह हजार रुपए प्रति ट्रॉली रेत बेच रहे हैं। ऐसा नहीं है कि, इन खनन माफियाओं की भनक तहसील प्रशासन और पुलिस को ना हो । सभी को इनकी जानकारी है, फिर भी वे आंखें बंद किए बैठे हैं। जिससे उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह भी लग रहा है। अवैध रेत लदे वाहनों से तीन माह पहले बना काठा रोड फिर से गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे क्षेत्र वासियों को उसे पर आवागमन करते समय परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है। स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 7, 2024

रामलीलाओं में सीता ने लांघी लक्ष्मण रेखा, हरण कर ले गया रावण

खेकड़ा, 07 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। कस्बे की रामलीलाओं में सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण सीता के बीच मार्मिक संवादों पर दर्शक भावविभोर हो गए। पंचवटी में राम लक्ष्मण को देख रावण की बहन सूर्पनखा उन पर मोहित हो जाती है। शादी का प्रस्ताव रखती है। राम के मना करने पर सीता पर आक्रमण करने दौडती है, तो लक्ष्मण बीच में आकर उसकी नाक काट देते है। रोती सूर्पनखा अपने भाई खर दूषण के पास जाती है। वे राम से लडने आते हैं और मारे जाते हैं। इसी क्रम में सूर्पनखा रावण के पास पहुंचती है। रावण मामा मारीज से कहता है कि, वो सोने का मृग बनकर राम लक्ष्मण को पंचवटी से दूर करना। राम मृग के पीछे जाते हैं। जंगल से राम की मदद करने की आवाज आती है। सीता लक्ष्मण के बीच मार्मिक संवाद होते हैं। लक्ष्मण एक रेखा खींच कर चले जाते हैं। रावण साधु के वेश में आता है और सीता साधु के सम्मान में रेखा से बाहर आ जाती हैं। रावण सीता का हरण करके ले जाता है। रामलीला संचालन में पुष्पेन्द्र कुमार, अनंत यादव, तरूण गुप्ता, नेतराम रूहेला, राजेश शर्मा, आनंद यादव आदि का सहयोग रहा। स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 7, 2024

धार्मिक सौहार्द का प्रतीक खेकड़ा की रामलीला : कई पात्रों का अभिनय कर रहा है राजा खान राजपूत

खेकड़ा, 07 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। कस्बे के गांधी प्याऊ पर आयोजित श्रीधार्मिक रामलीला के मंचन में मुस्लिम कलाकार राजा खान राजपूत दर्शकों की खूब तालियां बटोर रहे हैं। रानी कैकेयी समेत कई पात्रों का अभिनय कर अपनी प्रतिभा की छाप छोडने के साथ धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बना हुआ है। कस्बे में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में गांधी प्याऊ स्थल पर राम की लीला का मंचन चल रहा है। यह रामलीला धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बनी हुई है। रामलीला में मुस्लिम समाज के 20 वर्षीय युवा राजा खान राजपूत लोकप्रिय कलाकार के रूप में गत पांच वर्षो से अपनी पहचान बनाए हुए है। गत वर्ष राजा खान राजपूत ने मां सीता का किरदार भी निभाया था। इस बार रानी कैकेयी की शानदार भूमिका की है। राजा खान राजपूत का कहना है कि, सबसे बडा धर्म इंसानियत है। हम अपने अपने धर्म का पालन करते हुए सभी धर्माे का सम्मान करें, यही सच्ची मानवता है। राजा खान राजपूत रामलीला में रोजाना अपने दर्शकों की तालियां बटोर रहे हैं। स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 7, 2024

रिजल्ट आने के बाद से पोलिटेक्निक छात्रों का हंगामा, परीक्षा देने पर भी गैर हाजिर दिखाने व फेल करने के आरोप

बडौत, 07 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में नगर के पोलिटेक्निक छात्रों का धरना प्रदर्शन। परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थित दिखाए जाने का आरोप। वहीं उत्तर पुस्तिका की री चेकिंग के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का भी जडा आरोप। दिगम्बर जैन पालिटेक्निक के छात्र परीक्षा परिणाम आने के बाद से आक्रोशित हैं। बताया गया कि, मैकेनिकल ट्रेड में 115 परीक्षार्थियों में से मात्र 1 को पास दिखाया गया है।  जबकि अन्यों को गैरहाजिर दर्शाया गया है। इसी तरह सिविल ट्रेड में 120 में से मात्र 20 पास किए गए हैं, जबकि शेष को दहाई से भी कम अंक देकर फेल किया गया है। रिजल्ट आने के बाद से गुस्सा और हंगामा बढता जा रहा है। छात्र आंदोलन पर आमादा हैं। अभी विद्यार्थी परिषद ने समर्थन दिया है, यदि विभागीय सुनवाई व समाधान शीघ्र न हुआ तो, बेमियादी आंदोलन को दूसरे राजनीतिक दलों के छात्र संघ भी समर्थन देने आएंगे, तब स्थिति को संभालनाऔर भी असहज हो जाएगा। स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 7, 2024

संविदा कार्मिको द्वारा अपने डिप्टी सीएमओ व उनके परिवार को खाने में टीबी सैंपल खिलाने का प्रयास

बागपत, 07 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)।  डिप्टी सीएमओ को परिवार सहित खाने मे विषाक्त टीबी के सैंपल मिलाकर खिलाने का प्रयास। विभाग के ही दो संविदा कार्मिको की भूमिका संदिग्ध। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर किया हंगामा।    डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह विभागीय गतिविधियों में तथा मरीजों के साथ भी विशेष सहयोगी की भूमिका निभाते रहे हैं। उनके परिवार सहित उन्हें खाने में टीबी के सैंपल मिलाकर देने का प्रयास किया गया। बताया गया कि, सरकारी अस्पताल की टीबी क्लिनिक के दो संविदा कार्मिको ने यह घृणित षड्यंत्र रचा, किंतु इससे पहले ही आडियो क्लिप के द्वारा भंडाफोड़ हो गया।    स्वास्थ्य विभाग के अजय शर्मा ने बताया कि, जब्बार व एक अन्य संविदा कार्मिक ने उनके खाने में टीबी सैंपल मिलाकर खिलाने का प्रयास किया गया। थाने में इस संबंध में कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल टीबी क्लिनिक का सैंपल कक्ष बंद कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ और जांच पडताल में लगी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारियों में उक्त घटना को लेकर आक्रोश है तथा शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 7, 2024