State

गुरु गोरक्षनाथ जयंती महोत्सव, ईर्ष्यालु व मंदबुद्धि लोगों द्वारा गुरु की छवि को धूमिल करने की साजिश: उपाध्याय

छपरौली,27 मई 2024  (यूटीएन)। क्षेत्र के गाँव ककौर कला में उपाध्याय समाज के नेतृत्व में मनाया गया श्री गुरु गोरक्षनाथ महापर्व।इस दौरान उपाध्याय समाज, गोस्वामी, वैष्णव-बैरागी समुदाय सहित विभिन्न जातियों के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने महापर्व समारोह में सम्मिलित होकर नाथ सम्प्रदाय व गुरू गोरक्षनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य अतिथि अशोक कुमार उपाध्याय को पगड़ी बाँधकर सम्मानित किया गया।   एक्सल टेक कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट कंपनी के सीईओ ने मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा ,नाथ सम्प्रदाय के आराध्य गुरु गोरक्षनाथ की जो छवि दर्शायी गयी, वह नाथ सम्प्रदाय को बदनाम करने की साजिश है। गुरु गोरक्षनाथ ने वसुधैव कुटुंबकम् के सद्भाव को प्रदर्शित किया है। गुरु गोरक्षनाथ महापर्व के प्रेरक तथा समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा कि, कुछ ईर्ष्यालु व मंदबुद्धि लोगों द्वारा उनके जीवन चरित्र को काल्पनिक कहानियों की तरह दर्शाया गया। वह योग की कायाकल्प से भी आगे की अवस्था तक पहुँचे। दार्शनिक ओशो रजनीश, योग गुरु बाबा रामदेव सहित अन्य अन्तराष्ट्रीय विचारकों ने गुरु गोरक्ष नाथ के योग साधना की चर्चा कर महत्व स्वीकार किया है।   इस मौके पर एड रविकुमार स्वामी, विजेन्द्र गोस्वामी,चौ योगेन्द्र सरोहा, डॉ कोकिल, मा रवि कुमार उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, बैरागी जितेन्द्र कुमार बली, हवलदार चंदकीराम कश्यप आदि ने सम्बोधित किया तथा वक्ताओं ने चोरबाजारी, तस्करी आदि के लिए प्रयोग किये जाने वाले गोरख धंधा शब्द पर आपत्ति करते हुए इसे प्रतिबंधित करने की आवाज उठाने की मांग की।अध्यक्षता विनोद भारद्वाज और संचालन चौधरी अमित कुमार हुड्डा ने किया।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |    

Ujjwal Times News

May 27, 2024

ग्राहकों से मोटी रकम बटोरकर फरार हुए ज्वैलर को गिरफ्तार करने की मांग

खेकड़ा, 27 मई 2024  (यूटीएन)। कस्बे से लाखों रूपये की नगदी और जेवर लेकर फरार हुए एक ज्वैलर को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। पीडित लोगों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर दोषी को पकड़कर दंडित करने की मांग दोहराई।   कस्बे में एक कश्यप समाज का व्यक्ति ज्वैलर्स का काम करता है, जिसे कस्बे के अंसार ने पुत्री की शादी के लिए सोने के जेवर बनाने के लिए 8 लाख रुपए नगद और एक लाख रुपए से अधिक के पुराने जेवर दिए थे। इसी तरह 10 अन्य कस्बावासियों ने भी उसे जेवर बनाने के लिए 40 लाख रुपए से अधिक की नगदी दी थी। तीन दिन पूर्व वह सारी नगदी को लेकर फरार हो गया तथा चुपके से अपना मकान भी बेच गया।    अंसार ने कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए आरोपी ज्वैलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं रविवार को अन्य पीडित लोग भी है कोतवाली पहुंचे। उन्होने आरोपी ज्वैलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

Ujjwal Times News

May 27, 2024

खेत में काम रहे परिवार पर कृषि यंत्रों से हमला, घायलो द्वारा कार्रवाई की मांग

अमीनगर सराय,27 मई 2024  (यूटीएन)। थाना क्षेत्र के  तितरोदा गांव में खेतों में काम कर रहे परिवार पर गांव के ही रहने वाले तथा इंटर कालेज के चतुर्थ कर्मचारी ने खुरपे  व चाकुओं से परिवार के तीन सदस्यों को हमला कर घायल किया।  घायल परिवार ने पुलिस में शिकायत कर कार्यवाई की मांग की।   तितरोड़ गांव की रहने वाली महिला पूनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, वह अपने पति विनोद व बेटे अंशुल के साथ शनिवार को खेतों में गुड़ाई का कार्य कर रही थी।आरोप लगाया कि, गांव का रहने वाला प्रमोद, जो आर्य विधालय इंटर कालेज तेड़ा में  कार्यरत है,अपने पुत्रों व एक अन्य के साथ आया और बेटे अंशुल पर चाकू से हमला किया। वहीं बचाव में गए पति पत्नी पर खुरपो से हमला कर घायल किया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के किसान भी वहां पहुंचे जिनको देखकर वो लोग भाग गए।    पीड़ित  परिवार को पड़ोस के लोग थाने लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने तीनो का मेडिकल कराया। पीड़ित परिवार ने  नितिन, विशू, प्रमोद, सूरज पुत्र रामनिवास के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक एम एस गिल का कहना है कि, चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

Ujjwal Times News

May 27, 2024

स्था मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ऊपरी मंजिल में भीषण आग , मरीज, प्रबंधन और स्टाफ की सूझबूझ से मरीज सुरक्षित

बडौत, 27 मई 2024  (यूटीएन)। नगर के आस्था मल्टीस्पेशलिटीढ हॉस्पिटल में लगी भीषण आग  जररूर। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी का बना माहौल।प्रबंधन और स्टाफ की सूझबूझ से आनन फानन में मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट। दूसरी ओर आग बुझाने में कम पड़ रही है फायर बिग्रेड की गाड़ियां। फिलहाल मरीजों को सुरक्षित निकाल कर अन्य अस्पताल में भेजा गया है‌   जनपद के सबसे बड़ा अस्पताल आस्था मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में मध्यरात्रि के बाद करीब 4.25 पर अचानक आग लग गई और एकाएक विकराल रूप धारण कर लिया। शुक्र है कि, उठते धुंए और आग का यह मंजर अस्पताल की ऊपरी मंजिल में होने के चलते प्रबंधन और स्टाफ को मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। एहतराम के तौर पर सावधानी बरतते हुए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए तत्काल फायर स्टेशन को भी सूचना दे दी गई तथा जब तक आग नीचे की मंजिल को अपनी चपेट में लेती, तब तक उसे पूरी तरह खाली भी कर दिया गया था, वरना अस्पताल में बच्चों की नर्सरी केयर की भी व्यवस्था है।    फिलहाल फायर ब्रिगेड की कई गाडियां आग बुझाने के लिए लगी हैं तथा कोई जनहानि की सूचना भी नहीं है। आग लगने के कारणों सहित आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी तक नही हो सका है।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

May 27, 2024

बधाई हो: उर्वशी रौतेला प्रतिष्ठित WIBA ग्लोबल गाला पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कलाकार बन गई हैं

मुंबई, 27 मई 2024 (UTN)। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि उर्वशी रौतेला भारत की सबसे कम उम्र की और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वैश्विक सुपरस्टार हैं, जिन्हें फोर्ब्स टॉप 10 में शामिल किया गया है। दिवा ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत मेहनत की है और उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है।  उनकी कुल संपत्ति 550 करोड़ से अधिक है और हम उन्हें सभी सही कारणों से प्यार करते हैं।  71.3 मिलियन से अधिक की अद्भुत और प्रभावशाली इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग के साथ, उर्वशी रौतेला को निश्चित रूप से देश में सबसे अधिक प्रशंसित,   सम्मानित और चहेती शख्सियतों में से एक माना जाता है।  अपनी कई मिस यूनिवर्स की प्रमुख जीतों से लेकर जज और फ्रंटलाइन बॉलीवुड सुपरस्टार के रूप में लोगों का मार्गदर्शन करने तक, आकर्षक और मनमोहक अभिनेत्री ने निश्चित रूप से अपने जीवन में एक लंबा सफर तय किया है, यह सब उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता की बदौलत है।    अगर भारतीय मनोरंजन उद्योग की कोई एक अभिनेत्री है जिसने 77वें कान्स फेस्टिवल में धूम मचा दी है और देश को पहले से कहीं ज्यादा गौरवान्वित किया है, तो वह हैं उर्वशी रौतेला।  पहले प्रतिष्ठित मेरिल स्ट्रीप के सामने एक विशेष सम्मान जीतने से लेकर रेड कार्पेट पर पहने गए अब तक के सबसे बड़े कस्टम गाउन का विश्व रिकॉर्ड बनाने और 'क्वीन ऑफ कान्स' का आधिकारिक टैग हासिल करने तक, उर्वशी रौतेला और उनके स्वैग गेम ने सचमुच जल रहा है.    इतना ही नहीं, उन्होंने सेलेना गोमेज़, बेला हदीद और हेदी क्लम जैसी अभिनेत्रियों के साथ विशेष प्रीमियर में भी कुछ विशेष प्रस्तुतियाँ दी हैं और पहले एक विशेष कस्टम-निर्मित गाउन पहनने के लिए भी सुर्खियाँ बटोरीं, जो आलिया भट्ट और उनकी तुलना में 7 गुना अधिक महंगा था। मेट गाला पोशाक.  जैसा कि हम सभी जानते हैं, उर्वशी रौतेला को वर्तमान में पूरी दुनिया द्वारा सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित महिला व्यक्तित्व के रूप में सराहा और सम्मानित किया जाता है।  खैर, यही कारण है कि, समान नोट पर उन्हें मिलने वाली प्रशंसा और पुरस्कार सम्मान किसी भी तरह से आश्चर्यजनक नहीं हैं।    दिवा ने कई मौकों पर देश को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है और इस बार भी उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की है।  वह प्रतिष्ठित WIBA ग्लोबल गाला पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गईं और यह कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके पहले विश्वव्यापी हाई नोर के जश्न का भी प्रतीक है।  उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया पर खुशी और गर्व से भरे जीत के पल को साझा किया, जहां वह एक खूबसूरत अलंकृत गाउन में सजी हुई थीं।  जब उन्होंने पुरस्कार स्वीकार किया तो वह मुस्कुरा रही थीं और साथ ही वैश्विक परिदृश्य में भारतीय सिनेमा और मनोरंजन में उनके योगदान के लिए कई लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट और खड़े होकर स्वागत किया।  गौरवपूर्ण और प्रतिष्ठित क्षण देखना चाहते हैं?  हेयर यू गो -   काम के मोर्चे पर, वैश्विक भारतीय सुपरस्टार उर्वशी रौतेला के पास अक्षय कुमार के साथ वेलकम 3, बॉबी देओल, दुलकर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ 'एनबीके109', सनी देओल और संजय दत्त के साथ 'बाप' (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक) जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं।   इंस्पेक्टर अविनाश 2, रणदीप हुडा, ब्लैक रोज़ के साथ।  इसके अलावा उर्वशी रौतेला एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी और अभिनेत्री एक आगामी बायोपिक में परवीन बाबी की भूमिका भी निभाएंगी।  इसके अलावा वह 'जेएनयू' नाम की फिल्म में एक कॉलेज पॉलिटिशियन की भूमिका निभाती नजर आएंगी।  इसके साथ ही, उनके पास एक बहुत ही खास संगीत वीडियो भी है जिसमें जेसन डेरुलो और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।  अधिक अपडेट के लिए बने रहें।   मुंबई-रिपोर्टर,(हितेश जैन)।

Ujjwal Times News

May 27, 2024

शालू की हत्या का मुख्य कारण रहा अवैध संबंधों का विरोध

खेकड़ा, 27 मई 2024  (यूटीएन)। कस्बे में विवाहिता शालू को अवैध संबंधों और दहेज की मांग का विरोध करने पर मौत के घाट उतारा गया था। शालू के पिता ने पुलिस से फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।   शेरपुर लुहारा गांव के रहने वाले सुधीर की पुत्री शालू की 9 वर्ष पहले खेकड़ा में लोकेंद्र के साथ शादी हुई थी।आरोप है कि, गत 21 मई को शालू को ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से पहुंची अंदरूनी चोटो से उसकी मौत होने की पुष्टि की गई।    शालू के पिता सुधीर का कहना है कि एक तो ससुरालिए दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर ही रहे थे, दूसरे पति लोकेंद्र ने कस्बे में रह रही एक युवती से अवैध संबंध बना लिए थे। शालू इन दोनों गलत कामों का विरोध कर रही थी। इसलिए उसे बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतारा गया है।   सुधीर ने अभी तक फरार चल रहे हत्यारोपी सास, ससुर और ननद को भी गिरफ्तार किए जाने की मांग की है, जबकि पुलिस आरोपी पति लोकेंद्र और दो देवरो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

Ujjwal Times News

May 27, 2024

रिजवाना के ससुरालियों ने की बेरहमी से पिटाई ,पुलिस ने एसपी के आदेश पर पांच दिन बाद दर्ज किया केस

खेकड़ा, 27 मई 2024  (यूटीएन)। क्षेत्र के विनयपुर गांव की विवाहिता को ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। घटना के पांच दिन बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को घटना का मुकदमा दर्ज किया।   क्षेत्र के विनयपुर गांव की रिजवाना की शादी दिल्ली के मंडोली गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी में रिजवाना के माता-पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था ,लेकिन ससुरालिए उससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने रिजवाना पर दहेज में नगदी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी ना होते देख  20 मई को उन्होंने रिजवाना को बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया।    रिजवाना के मायके वाले उसी दिन घायल रिजवाना को लेकर खेकड़ा कोतवाली पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद मायके वाले रिजवाना को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुए।   पुलिस अधीक्षक ने उनकी व्यथा सुनने के बाद कोतवाली प्रभारी को घटना का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद घटना का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि ,घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

Ujjwal Times News

May 27, 2024

ग्राहकों के पचास लाख रुपये लेकर फरार हुआ सुनार

खेकड़ा,27 मई 2024  (यूटीएन)। कस्बे से एक सुनार अपने ग्राहकों के 50 लाख से अधिक रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।   कस्बे के छोटा बाजार में एक सुनार सोने चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था। कस्बे के अंसार ने उसे पुत्री की शादी के सोने के जेवर बनाने के लिए आठ लाख रुपए नगद और एक लाख रुपए से अधिक के पुराने जेवर दिए थे। इसी तरह 10 अन्य कस्बावासियों ने उसे जेवर बनाने के लिए 40 लाख रुपए से अधिक की नगदी दी थी। दो दिन पहले सुंनार सारी नगदी को लेकर फरार हो गया। वह चुपके से अपना मकान भी बेच गया।    अंसार ने कोतवाली में घटना की तहरीर देते हुए आरोपी सुनार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अंसार का आरोप है कि ,पुलिस ना तो उसकी रिपोर्ट दर्ज कर रही है और ना ही आरोपी सुनार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज करवाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

Ujjwal Times News

May 27, 2024

आचार संहिता हटने का इंतजार, जिला पंचायत द्वारा आएगी विकास कार्यों से बहार

बागपत,27 मई 2024  (यूटीएन)। लोकसभा चुनाव हेतु लगी आचार संहिता हटाए जाने के साथ ही जिला पंचायत करीब पांच करोड़ रुपये से वार्डों में विकास कार्य कराएगी।इसके लिए कार्य योजना भी लगभग तैयार बताई गई है। इस धनराशि से सड़क, गलियों व पानी निकासी के लिए नालों के कार्य होंगे, साथ ही अन्य स्वीकृत कार्य भी कराए जाएंगे।    बता दें कि, जिला पंचायत को लोकसभा चुनाव से पहले एक साल में करीब 15 करोड़ से ज्यादा का बजट मिला था, जिसे बैठक न होने के कारण खर्च नहीं किया जा सका था । बाद में लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बैठक कराई गई और उसमें विकास कार्य स्वीकृत कराकर उनकी निविदा जारी की गई।   इसके बावजूद भी दस करोड़ से कम के कार्य ही शुरू कराए जा सके थे।समझा जाता है कि ,अब जिला पंचायत के पास करीब पांच करोड़ रुपये बाकी रह गए हैं। इस बजट को विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए योजना बनाई गई है।    जिला पंचायत अध्यक्ष के करीबी सूत्र बताते हैं कि, इसबार उन कार्यों को शामिल किया गया है, जिनको जिला पंचायत के सदस्यों ने पहले दिया हुआ था और वह पहली कार्य योजना में शामिल नहीं हो सके थे। इसके अलावा कोई अन्य कार्य की जरूरत पड़ेगी ,तो उनको भी शामिल किया जाएगा।   इनमें सड़क, गलियां, नालियां, लाइट आदि कार्य शामिल हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही विकास कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

Ujjwal Times News

May 27, 2024

गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के चलते विभाग के बड़े अधिकारी गंभीर

बागपत, 27 मई 2024  (यूटीएन)। जनपद में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर विभाग के उच्च अधिकारी गंभीर। पावर कार्पोरेशन की प्रबंध निदेशक ने भीषण गर्मी के चलते विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश। अब जनपद में 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम। जारी किया मोबाइल नंबर।    जनपद में भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली गायब या कम वोल्टेज की शिकायत। बार बार के सिट डाउन से भी जनता को जानकारी देने के लिए बागपत में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका नंबर 9193330171 व नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता नितिन कुमार जायसवाल को बनाया गया है, जिनका नंबर 9193330556 भी जारी किया गया है। वहीं बडौत के लिए भी अलग से कंट्रोल रूम नं 9193330584 व नोडल अधिकारी अतुल कुमार 9193330571 जारी किया गया है।    इससे पूर्व देर रात में वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया तथा मौके पर कार्यरत कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विद्युत वितरण बागपत के अधीक्षण अभियंता केपी खान ने बागपत टाउन व देहात के उपकेंद्रों का निरीक्षण किया।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

Ujjwal Times News

May 27, 2024