State

दहन को तैयार हुआ रावण का 52 फुट का पुतला, वर्षो से मुस्लिम परिवार बनाता है रावण का पुतला

खेकड़ा, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। कस्बे में दहन के लिए रावण का विशालकाय पुतला तैयार हो गया है। शनिवार शाम जुलूस के रूप में रामलीला के पात्र रामलीला मैदान पहुंचेंगे, जहां राम बने पात्र पुतले में जलता तीर मारकर दहन करेंगे। कस्बे के काठा मार्ग पर रामलीला मैदान में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रावण के पुतले का दहन किया जाता है।   इस वर्ष यहां 52 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा। कस्बे के मुस्लिम परिवार अनीश की टीम ने पुतले का निर्माण कर शुक्रवार शाम उसे मैदान में खडा कर दिया।कमेटी के प्रधान पुष्पेन्द्र, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि, शनिवार को राम मंदिर से बैंडबाजों के साथ राम दल और रावण दल के पात्र कस्बे की परिक्रमा करके रामलीला मैदान पहुंचेंगे। कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।   *पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा है अनीस का परिवार*   खेकड़ा और आसपास के गांव शहरों में दहन के लिए दशानन और उसके परिवार के पुतले को खेकड़ा का मुस्लिम परिवार बनाता है। आपसी प्रेम और सौहार्द की ये मिसाल है। कस्बे की नई बस्ती निवासी अनीस ने अपने पिता हनीफ से रावण बनाने का हुनर सीखा था। अनीस आतिशबाज के बेटे इरफान और इमरान ने बताया कि , उनके पूर्वज, रावण परिवार के पुतले सदियों से बनाते आ रहे हैं। बताया कि बागपत, मंडौला, खेकड़ा, गाजियाबाद व अन्य जगहों से आर्डर आते हैं। कारीगरों की कमी की वजह से अधिक आर्डर नहीं ले पाते।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024

इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में रामायण के पात्र बनकर आए नौनिहाल

खेकड़ा, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। कस्बे के इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में शुक्रवार को दशहरा पर्व का आयोजन हुआ। जिसके लिए नौनिहाल रामायण के पात्र बनकर आए व रामलीला के प्रसंगों का मंचन भी किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ हेड मिस्ट्रेस अर्चना महाजन ने किया।    दशहरा महोत्सव बडे उत्साह से मनाया गया। रावण बनी युक्ति, सीता बनी माही, राम बने युवी, लक्ष्मण बने शांतनु और हनुमान बने रुद्रा ने अपने पात्रों के डॉयलाग भी बोले। अभिनय और कहानी के माध्यम से भगवान राम के जीवन को समझाया गया। पिता की आज्ञा को मानकर वन जाना, भाई की मूर्छा पर विरह, पत्नी के हरण पर रुदन और लंका पर आक्रमण के दृश्य किए। कार्यक्रम में अभिभावक भी मौजूद रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |    

admin

Oct 12, 2024

सैदपुर आंगनबाडी केन्द्र पर सीडीपीओ और ग्राम प्रधान ने उतारी कन्याओं की आरती

खेकड़ा, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। मिशन शक्ति अभियान के तहत सैदपुर कलां के आंगनबाडी केन्द्र पर शुक्रवार को कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें ग्राम प्रधान और सीडीपीओ ने कन्याओं को भोजन कराकर उनकी आरती उतारी। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी पर सैदपुर कलां के आंगनबाडी केन्द्र पर बालिका पूजन कार्यक्रम हुआ।   इस दौरान गांव की बालिकाओं को भोजन कराने के बाद उनकी आरती की गई। उनके पैरों को छूकर व उपहार देकर विदा किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, प्रभारी बाल‌ विकास परियोजना अधिकारी अलका देवी, ग्राम विकास अधिकारी सतेन्द्र कुमार, सुपरवाइजर सीमा, आंगनबाडी कार्यकर्त्री क्षमा त्यागी, राजेन्द्री देवी आदि मौजूद रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024

फजलपुर सुंदरनगर ग्राम पंचायत की एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी, वेबसाइट हुई लांच

बिनौली, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। जनपद की फजलपुर सुंदरनगर ग्राम पंचायत की सभी जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। इसके लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत की वेबसाइट लांच की गई, जिससे ग्रामीणों कों सभी जानकारी मिल सकेगी।    पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम अब ग्रामीण अंचल में भी साकार हो रही है, जिसके तहत ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत के प्रयास से फ़जलपुर गांव को डिजिटल बनाने के लिए तथा ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु एक वर्ष पूर्व हेल्पलाइन लांच की गई थी। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए डिजिटल हेल्पलाइन का नंबर दिया गया था।   इसी क्रम में अब ग्राम पंचायत की एक वेबसाइट लांच की गई है, जिसको क्लिक करने पर ग्रामीणों को सभी जानकारी मिल सकेगी।  ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव को डिजिटल बनाने के लिए गांव की वेवसाईट शुरू की गई है। इससे गांव के विकास, कराये गए कार्य, आय व्यय, पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु, राशन कार्ड आदि सहित सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, जिससे ग्रामीणों को सुविधा होगी।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024

संगोष्ठी के जरिये टीएससी यूथ क्लब ने युवाओं को नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान का दिलाया संकल्प

बडौत, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)।  नेहरू युवा केंद्र बागपत और मेरा युवा भारत के तत्वाधान में मादक पदार्थों की लत और उनके दुष्प्रभावों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने दोस्तों, परिवारों और गांव के अन्य लोगों के बीच नशे की बुराई के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।   नेहरू युवा केंद्र बागपत से संबद्ध टीएससी यूथ क्लब ने बिनौली में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें गांव के युवाओं को नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। टीएससी यूथ क्लब के अध्यक्ष अमीर खान के नेतृत्व में युवाओं ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर सार्थक चर्चा की। जब युवाओं से नशे के बारे में जानकारी पूछी गई ,तो सभी ने हां उत्तर दिया, लेकिन नशे से मुक्ति के उपायों या उपचार पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।   टीएससी यूथ क्लब की टीम ने कार्यशाला में भाग लेने वाले युवाओं को नशे की समस्या को नियंत्रित करने के लिए शिक्षा और जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। साथ ही, युवाओं को नशे से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि, नशे की लत से बचने के लिए वे खुद को शिक्षित रखें, तनाव से निपटने के स्वस्थ तरीके सीखें, परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखें, अपने दोस्तों का चयन ध्यानपूर्वक करें और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।   अमीर खान ने बताया कि नशे से मुक्ति के लिए कई पुनर्वास केंद्र, उपचार सुविधाएं और परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं, जो नशे के शिकार लोगों को मदद प्रदान करती हैं। संगोष्ठी में जनपद को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया और यह अभियान स्वयं, अपने परिवार और मोहल्ले से शुरू करने का वचन दिया। इसके साथ ही, नशे के शिकार लोगों को उपचार के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया गया।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024

नवमी पर निकली भगवती की शोभायात्रा, श्रद्धालु भक्त ने मुंह से निकाली आग की लपटें

बालैनी, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। सेडभर गांव ने नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां भगवती की शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमे मां दुर्गा के साथ ही झांकियां और मुंह से आग के गोले निकालता भक्त आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा गांव के सभी मार्गो से होते हुए शिव मंदिर पर संपन्न हुई। सेडभर गांव में नवरात्रि के उपलक्ष्य ने भगवती दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला व पुरुष श्रद्धालुओ ने सहयोग किया।    इस दौरान सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा में युवक द्वारा आग की छोटी ज्योतिनुमा ज्वाला लेकर करतब दिखाए गए। शोभायात्रा का गांव में जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा गांव के सभी मार्गो से होते हुए शिव  मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हरिओम, संजय चौधरी, अरविंद,आशीष, रमेश मास्टर, विशाल यादव, अंकुर, संजीव शर्मा, सोनू फौजी सुमित शर्मा सहित सभी का सहयोग रहा।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024

पुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जंगली जानवर ने दो कुत्तों को बनाया निवाला

बालैनी, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। पुरा महादेव मंदिर परिसर में पीछे की तरफ बीती रात किसी जंगली जानवर ने दो कुत्तो को बनाया अपना शिकार। सुबह जैसे ही मंदिर समिति और ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, तो उनमे हड़कंप मच गया। मंदिर समिति ने मामले की सूचना बालैनी पुलिस और वन विभाग को दी।   गुरुवार की रात क्षेत्र के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर परिसर मे पीछे की तरफ किसी जंगली जानवर ने वहां घूम रहे दो कुत्तों को अपना शिकार बना लिया। जंगली जानवर काफी देर तक परिसर मे रहा और परिसर मे कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हुए हैं। सुबह जब मंदिर समिति के लोगों और ग्रामीणो को इसकी सूचना मिली, तो उनमें हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग व पुलिस को दी।    *सतर्कता बरतें मंदिर के कर्मचारी*   मंदिर समिति के लोगों ने सीसीटीवी कैमरों मे भी जानवर को देखने का प्रयास किया, जिसमें वह पीछे की तरफ से घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। मंदिर समिति सचिव एड सुरेंद्र यादव का कहना है कि, रात मे जंगली जानवर ने कुत्तो पर हमला किया है इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है और मंदिर मे रात मे रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने के लिये कहा गया है।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |  

admin

Oct 12, 2024

आत्मरक्षा के लिए बेटियां सीख रही हैं तलवार चालन और पढ रही हैं चरित्र निर्माण का पाठ

बडौत, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। सुखद और आत्म संतोष के क्षण हैं कि, बेटियां चरित्र निर्माण की शिक्षा के साथ ही आत्मरक्षा की खातिर तलवार चलाना भी सीखने लगी हैं। उनकी इस जरूरत को पूरा करने का बीड़ा उठाया है जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद  बागपत ने, जिसके तत्वाधान में चौ केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण का विशेष आवासीय शिविर चल रहा है।   शिविर के तीसरी दिन शिक्षिका सुमेधा आर्या ने बेटियों को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, प्राणायाम एवं तलवार  का अभ्यास कराते हुए व्यक्तित्व  विकास का पाठ पढ़ाया । जिला सभा मंत्री रवि शास्त्री ने कहा, समस्याएं वाशिंग मशीन की तरह से होती हैं, जो आपको तोड़ती हैं, मरोड़ती हैं, घूमाती हैं और अंत में आपको साफ सुथरा कर देती हैं। समस्याओं को सुलझा कर आप पहले से अधिक साफ सुथरे, मजबूत, बुद्धिमान और गुणवान बन जाते हैं। इस अवसर पर शिक्षक प्रशांत आर्य, कोषाध्यक्ष कपिल आर्य,पिंकी, रामपाल तोमर, अमित तोमर, किरण, आराध्या, मनोरमा, आर्यन आदि मौजूद रहे।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024

रिश्तों का कत्ल : महिला की हत्या में आरोपित तीसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार

छपरौली, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। थाना क्षेत्र के टांडा गांव में देवरानी का जेठ के साथ अवैध संबंध का शक जेठानी को उस समय भारी पड़ गया, जब जेठ के साथ मिलकर देवरानी ने जेठानी से मारपीट कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जेठानी की हत्या का खुलासा हुआ है। महिला की गर्दन और सीने की हड्डियां टूटी मिली हैं। पुलिस ने मृतका महिला के पति व देवरानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बड़ौत विजय चौधरी ने गुरुवार शाम बताया कि, थाना छपरौली पर मांगरौली निवासी व्यक्ति ने बुधवार को सूचना दी कि, टांडा गांव में उसकी बहन के साथ उसके पति, ससुर व 1 महिला ने मारपीट की थी, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।    भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर छपरौली पुलिस ने पति व देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा । छपरौली पुलिस ने बताया कि मृतका महिला इमराना के भाई की तहरीर के आधार पर इमराना के पति व ससुर और देवरानी पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया था शुक्रवार को टांडा गांव निवासी रियासत पुत्र शब्बीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024

पोक्सो में वांछित आरोपी को भेजा जेल

छपरौली, 12 अक्टूबर 2024 (यूटीएन)। थाना पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत संगीन धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।    मिली जानकारी के अनुसार छपरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने पहुंच कर गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र थाने पर 6 सितम्बर को दिया था।पिता का आरोप था कि, एक युवक ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर, ले जाकर काफी घंटों तक उसको अपने घर में छिपाकर रखा ।   छपरौली थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिरोही ने बताया कि, पिता की तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सादिकपुर सिनौली गांव निवासी संदीप पुत्र सुंदर वांछित चल रहा था, उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।   स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

admin

Oct 12, 2024